युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प
वाराणसी, अगस्त 3 -- वाराणसी, हिटी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत 'माय भारत' की ओर से रविवार को आयुक्त सभागार में आयोजित 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारम्भ हुआ। सभागार में मौजूद 200 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण सुना। अंत में प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से 'नशामुक्त भारत' के समर्थन में राष्ट्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवा स्वयंसेवकों, माय भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। यह भी पढ़ें- युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प यह भी पढ़ें- युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प यह भी पढ़ें- बीएचयू वालों ने सुना प्रधानमंत्री का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.