प्रयागराज, अगस्त 14 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कुलसचिव प्रो. आशीष खरे ने कहा कि 14 अगस्त देश के इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय की याद दिलाता है, जिसमें लाखों परिवारों ने अपनों को खोया और असंख्य लोगों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ा।एनएसएस समन्वयक प्रो. राजेश कुमार गर्ग ने कहा कि नफरत और हिंसा के परिणाम भयावह होते हैं। इस अवसर पर देशभक्ति गीत और स्वरचित कविता प्रतियोगिता हुई। गीत में संपूर्णानंद चतुर्वेदी प्रथम और कविता पाठ में प्रतीक्षा प्रथम रहीं। यह भी पढ़ें- विभाजन विभीषिका दिवस के बारे में बताया यह भी पढ़ें- विभाजन की कठिन परिस्थितियों के बारे में दी जानकारी यह भी पढ़ें- Gauriganj News: विभाजन की विभीषिका को प्रदर्शनी में किया जीवंत

हिंद...