पाकुड़, मार्च 13 -- हिरणपुर। स्थानीय दो युवाओं ने शुक्रवार को रक्तदान कर दो महिला मरीजों की जान बचाई है। जानकारी के अनुसार खून की कमी से जूझ रही एक बुजुर्ग महिला को बी प्लस रक्त की आवश्यकता होने पर आर्यन राज ने तुरंत रक्तदान किया। वहीं एक अन्य महिला मरीज के इलाज के लिए लोकनाथ सेन ने भी बी पल्स रक्तदान कर मदद की। युवाओं की इस पहल से मरीजों को राहत मिली और समाज के सामने सेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश हुई। मौके पर पंचायत समिति सदस्य विकास दास, बमभोला उपाध्याय, बापिन दत्ता, महानंद साहा और हरमेश साहा मौजूद रहे। सभी ने युवाओं के इस कार्य की सराहना की और भविष्य में इसी तरह लोगों की मदद करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...