पीलीभीत, अगस्त 7 -- पीलीभीत। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत की ओर से स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय युवा कार्यक्रम किया गया। विजेता युवा-युवतियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। युवा कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत के संकल्प को साकार कर सकते हैं। कार्यक्रम में युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा एवं सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता,...