हरिद्वार, जनवरी 27 -- वरिष्ठ समाजसेवी शमशाद उर्फ छोटा कुरैशी के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस पर ज्वालापुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। युवाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। दोपहिया और चौपहिया वाहनों के साथ तिरंगा यात्रा देशभक्ति में रंगी नजर आई। इस दौरान देशभक्ति गीतों पर हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस अवसर पर अर्श कुरैशी, अयान, आतिफ, नौमान, शबनूर, शाहनूर, फरहान, अनीस राव, अमन फारुकी, अनस गुज्जर, आयुष सैनी, राव रोहिल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.