मेरठ, मई 4 -- जिला युवा अधिकारी यशवंत यादव के नेतृत्व में सोमवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कार्यालय में पांच दिवसीय अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नीरज कुमार एवं पूर्ति निरीक्षक रिया जायसवाल ने स्वयंसेवकों को पीडीएस की पूरी कार्यप्रणाली से अवगत कराया। राशन कार्ड की पात्रता से लेकर बायोमेट्रिक वितरण, विभागीय संरचना और धोखाधड़ी रोकने के उपायों तक की जानकारी दी। सत्र तब और जीवंत हो उठा जब गौरी मेहता ने डीलर द्वारा मशीन के उपयोग और उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल पूछा, शिवम कुमार ने पोर्टेबिलिटी सुविधा को लेकर जिज्ञासा जताई और सौरभ ने जानना चाहा कि शिकायत मिलने पर विभाग कितनी जल्दी कार्रवाई करता है। यह भी पढ़ें- जिले में अब तक 83.62 प्रतिशत राशन कार्ड के लाभार्थियों का ई-केवाईसी कार्य पूर्ण

हिंदी हिन्दुस...