युवाओं ने जागरूकता रैली से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
संभल, जून 3 -- विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बुधवार को मेरा युवा भारत के तत्वावधान में क्षेत्र में भव्य साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य युवाओं और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। रैली को जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार तथा स्थानीय गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। प्रतिभागी हाथों में स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर साइकिल चला रहे थे और लोगों को जागरूक कर रहे थे। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रिविलगंज में रैली इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.