कानपुर, मार्च 22 -- डेरापुर। युवाओं की टीम ने रविवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर अभय प्रताप सिंह की अगुआई में इंजुआ रामपुर गांव में स्थित कुआं के आस पास साफ सफाई अभियान संचालित किया। ग्रामीणों को महिला मंडल अध्यक्ष अनामिका तिवारी,चांदनी,रुखसार व अनन्या आदि ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जल के महत्व और संरक्षण के विषय में जानकारी प्रदान की। इस दौरान शिवा शर्मा,सूर्यांश तिवारी आराध्या तिवारी,आयुषी सिंह,पंचायत सहायक जगदीश सिंह,विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...