गिरडीह, जून 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह स्टेडियम में गुरुवार को नशा मुक्ति जागरुकता अभियान के अंतर्गत क्रॉस कंट्री दौड़ एवं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता की गई। जिसका उद्देश्य युवाओं एवं खिलाड़ियों में नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जन जागरूकता फैलाना था। प्रतियोगिता में आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र, डे-बोर्डिंग बैडमिंटन प्रशिक्षण केन्द्र एवं क्रीड़ा किसलय प्रशिक्षण केन्द्र गिरिडीह के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंडर-12, अंडर-14 एवं अंडर-17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से कार्यक्रम को सफल बनाया। क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ कर खेल पदाधिकारी ने कहा कि जिले में नशामुक्ति जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन का स्व...