लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश के दलित उद्यमियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए बुधवार को डिक्की यूपी चैप्टर और सिडबी के संयुक्त तत्वावधान में हजरतगंज स्थित निजी होटल में सेमिनार आयोजित किया गया। इस दौरान डिक्की यूपी चैप्टर के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति के लिए आर्थिक समृद्धि अनिवार्य है, जो केवल व्यवसाय के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने उद्यमियों का आह्वान किया कि वे डिक्की के मंच से जुड़कर अपनी ताकत बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जब हम एकजुट होंगे, तभी सरकारी विभागों की जटिल योजनाओं का लाभ सुगमता से जमीनी स्तर तक पहुंच सकेगा। उन्होंने कहा कि डिक्की अब दलित युवाओं को 'जॉब सीकर' (नौकरी मांगने वाले) के बजाय 'जॉब क्रिएटर' (नौकरी देने वाला) बनाने के मिशन पर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ...