दरभंगा, फरवरी 21 -- दरभंगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम ने उपस्थित सभी निवेशकों एवं उद्यमियों से उनके अपने उद्यमों की वर्तमान स्थिति, उत्पादन क्षमता, रोजगार सृजन, विपणन व्यवस्था एवं विस्तार की संभावनाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त की। डीएम ने प्रत्येक उद्यमी से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उद्योगों के अनुकूल वातावरण के निर्माण के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। स्टार्टअप गतिविधियों की समीक्षा करते हुए डीएम ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में संचालित स्टार्टअप इकाइयों का व्यापक प्रचार-प्रसार स्टार्टअप फेसबुक पेज लाइव के माध्यम से सुनिश्चित किया...