वाराणसी, मार्च 16 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। श्री गणेश राय पीजी कॉलेज डोभी में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजन शिविर का समापन रविवार को समारोह पूर्वक हुआ। प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार सिंह ने छात्रों को सामाजिक और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है। युवाओं के व्यक्तित्व और आचरण में ऐसे गुण होने चाहिए, जिससे एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण हो सके। छात्रों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। स्वच्छता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि साफ-सफाई को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। स्वच्छ वातावरण उत्तम स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। उन्होंने शिविरार्थियों से अपील की कि शिविर में सीखी गई बात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.