युवाओं को सौगात, परंपरागत के साथ आधुनिकता को मौका
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिले के पारंपरिक कारीगरों और हुनरमंद युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 से अब परंपरागत के साथ आधुनिक ट्रेडों को शामिल कर युवाओं को बड़ी सौगात दी। विश्वकर्मा में जिन ट्रेडों को शामिल किया गया है उनमें युवा खासी रुचि रखते हैं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में पहले केवल 11 पारंपरिक ट्रेड शामिल थे जिससे जिले के सीमित कारीगर ही लाभ ले पाते थे। अब 2.0 में 14 नए ट्रेड जोड़कर 25 ट्रेड कर दिए गए हैं। इसमें बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, नाई, राजमिस्त्री, सुनार, टोकरी बुनकर, हलवाई, मोची, धोबी ट्रेड पहले से थे अब इसमें मूर्तिकार, मालाकार, दूधवाला, भरभूजा और मछुआरा को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा युवाओं के लिए सबसे बड़ी सौगात जो दी गई है वह आधुनिक ट्रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.