विकासनगर, जुलाई 12 -- पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति पछुवादून की ओर से बहादरपुर में युवाओं के लिए रविवार को शारीरिक मापदंड एवं मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में उन 40 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जो सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। आर्मी मेडिकल कोर से सेवानिवृत्त कैप्टेन विरेंद्र सिंह ने कैंप का परीक्षण किया। उन्होंने युवाओं को सेना भर्ती के मेडिकल मानकों तथा आवश्यक शारीरिक योग्यताओं की विस्तृत जानकारी भी दी। जबकि हिमाचल प्रदेश के नाहन में तैनात कर्नल विजय गुरुंग ने युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि लक्ष्य स्पष्ट हो और पूरी लगन के साथ तैयारी की जाए, तो सेना में उच्च पद प्राप्त करना पूरी तरह संभव है। कैंप के आयोजक पूर्व सैनिक निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं को सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प...