चाईबासा, जून 3 -- गुवा, संवाददाता। युवा वर्ग को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्थानीय प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में छोटानागरा पंचायत के दूबिल गांव में आदिवासी 'हो' समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों द्वारा सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज में मनाए जाने वाले मगे पर्व, बा पर्व, हेरोः पर्व तथा जोमनामा पर्व जैसे पारंपरिक त्योहारों के साथ-साथ जन्म, विवाह एवं मृत्यु संस्कारों में युवाओं की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर आदिवासी 'हो' समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने ग्रामीणों को आदिवासी परंपराओं के संरक्षण और विकास के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखें ग्र्रामीण :हेंब्रम कार्यक्रम मे...