देहरादून, मार्च 25 -- हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री बनाए जाने पर अर्श नैय्यर का उत्तरी हरिद्वार में युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अर्श नैय्यर को फूलमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री दीपांशु शर्मा ने कहा कि अर्श नैय्यर एक ऊर्जावान और कर्मठ युवा कार्यकर्ता हैं, जिनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और अर्श नैय्यर जैसे युवाओं के आगे आने से पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। वहीं आनंद सागर ने कहा कि संगठन ने एक योग्य और समर्पित कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि अर्श नैय्यर युवाओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। इस ...