दुमका, मार्च 13 -- दुमका। आयो आयदरी ट्रस्ट दुमका की ओर से आत्मा कार्यालय परिसर में शुक्रवार को युवा परिवर्तन कर्ताओं / चेंज मेकर को समान विचारधारा वाले नेटवर्क के साथ जोड़ने के लिए एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। आयो आयदरी ट्रस्ट के सचिव मुन्नी हेंब्रम ने कहा कि इस सेमिनार का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक परिवर्तन के लिए प्रेरित करना और उन्हें एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि युवा ही समाज के भविष्य हैं और उन्हें सही दिशा में ले जाने से ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज समाज में कई चुनौतियां हैं, जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य, और पर्यावरण संबंधी समस्याएं, जिनका समाधान युवाओं के हाथ में है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने समाज के लिए कुछ करने का संकल्प लें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करें।...