बागपत, मई 15 -- ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज सभागार में शुक्रवार को एक सम्मान समारोह हुआ। जिसमें भाजपा की नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। समारोह में कालेज प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री व सचिव डा.रवि पंवार ने भाजपा की नवगठित कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संजीव राठी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार बाल्मीकि व उपाध्यक्ष शिवेंदु दत्त शर्मा को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। युवाओं को सही दिशा व संस्कारयुक्त शिक्षा दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समुचित शिक्षा, स्वास्थ्य व आमजन की सुरक्षा देने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- सेवा-संस्कार सीखने की पाठशाला है प्रशिक्षण वर्ग महंत ...