हाथरस, सितम्बर 28 -- हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित शिविर में सोमवार को क्षत्रिय सभा द्वारा क्षत्रिय युवा संवाद एवं युवा मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रवीण राज सिंह, विशिष्ट अतिथि सौरभ सिंह, राजेश सिंह गुड्डू एवं शिविर संयोजक इंजीनियर अरुण सिंह द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान भगवान राम एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के छवि चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि प्रवीण राज सिंह ने कहा कि युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभानी होगी। क्षत्रिय समाज की बलिदानी परंपरा और राष्ट्र रक्षा के महान मूल्यों को आज की युवा पीढ़ी को आत्मसात करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि राजेश सिंह गुड्डू एवं सौरभ सेंगर ने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की अपील की। शिक्षा, सुदृ...