मधेपुरा, मार्च 24 -- मधेपुरा निज संवाददाता। मेरा युवा भारत के बैनर तले सोमवार को शहीद दिवस पर पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा की शुरुआत टीपी कॉलेज से हुई, जो भूपेंद्र चौक, बीपी मंडल चौक, समाहरणालय होते हुए बीएन मंडल स्टेडियम पहुंची। पदयात्रा में नगर परिषद की मुख्य पार्षद कविता कुमारी, डीपीआरओ अनंत कुमार, उप निदेशक हुस्न जहां सहित अन्य शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने तथा देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। मुख्य पार्षद कविता कुमारी साहा ने कहा कि इस प्रकार के अभियान युवाओं में कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं तथा समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। डीपीआरओ अनंत कुमार ने कहा कि इस प्रकार के अभियान ...