चित्रकूट, जुलाई 23 -- चित्रकूट। विकास भवन स्थित नीति आयोग सभागार में सीडीओ डीपी पाल ने मेरा युवा भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक की। जिसमें अधिक से अधिक युवाओं को मेरा युवा भारत से जोड़ने, विभिन्न विभागों एवं शिक्षण संस्थानों के मध्य समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों से युवाओं के लिए आधुनिक कौशल, खाद्य संस्करण आदि आधारित कार्यक्रमों के संचालन पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों, डीआईओएस व संबंधित विभागों को मेरा युवा भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण कराने के लक्ष्य दिए। निर्देशित किया कि मेरा युवा भारत के कार्यक्रमों में सक्रिय समन्वय स्थापित करते हुए ग्रामों, शिक्षण संस्थानों एवं समुदाय स्तर पर युवाओं को संगठित करने में सभी लोग भागीदारी निभाएं। यह भी पढ़ें- तीन दिन में सभी पात्र युवाओं का...