युवाओं को व्यसन छोड़ सृजन में लगना चाहिए : शैलदीदी
हरिद्वार, अगस्त 8 -- गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के युवाओं के लिए दो दिवसीय युवा जागरण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में 300 से अधिक युवा शामिल हुए हैं। इनमें आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के साथ भारत सरकार और विभिन्न राज्यों में उच्च पदों पर सेवाएं दे रहे युवा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतिभागी शामिल हैं। शिविर में युवाओं को व्यक्तित्व निर्माण, व्यसनमुक्ति, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। गायत्री विद्यापीठ की प्रबंधिका शैफाली पंड्या ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। सामूहिक दीप प्रज्वलन के बाद संगीत विभाग की बहनों ने 'राष्ट्र के जागरण का समय आ गया' प्रज्ञागीत प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: नशा मुक्ति अभियान के तहत युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.