बागेश्वर, मई 18 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कौशल विकास एवं सेवायोजन कार्यालय तथा जन शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना सभागार में कन्वर्जेंस बैठक आयोजित हुई। बैठक में युवाओं और महिलाओं को कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने पर चर्चा की गई। विभिन्न विभागों ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों, रोजगार अवसरों, स्टार्टअप, डिजिटल साक्षरता, उद्यमिता विकास और बैंकिंग सहयोग संबंधी योजनाओं की जानकारी साझा की। निर्णय लिया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से लाभार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार अवसर उपलब्ध कराएंगे। बैठक का संचालन जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डा. जितेंद्र तिवारी ने किया। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चंद्र गोस्वामी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...