छपरा, मई 10 -- मंत्रियों से मिले स्किल कार्यक्रम के प्रतिनिधि एकमा। बिहार में कुशल युवा कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने पटना में नगर विकास एवं आवास सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नीतीश मिश्रा तथा कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से शिष्टाचार मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल की मांग इस दौरान प्रतिनिधियों ने राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक स्किल आधारित प्रशिक्षण और रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल तेज करने की मांग उठाई। टीम ने कहा कि बदलते दौर में युवाओं को तकनीकी दक्षता और रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ना बेहद जरूरी है।

टीम का प्रयास विश्व मानव कल्याण मिशन सह केवाईपी सारण के एकमा संचालक जितेंद्र तिवारी ने बताया कि युवाओं को कौशल विकास योजनाओं में बेहतर अवसर दिलाने और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए...