औरंगाबाद, मार्च 12 -- मदनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बहुद्देशीय सभागार भवन में जीविका द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत ग्रामीण युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। गुरुवार को मेले का उद्घाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक पवन कुमार, प्रखंड प्रमुख सोनी देवी, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी योगेन्द्र प्रसाद सिंह, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक राजकुमार, प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, प्रबंधक रोजगार दिलीप कुमार गुप्ता, प्रखंड परियोजना प्रबंधक ममता कुमारी तथा संकुल संघ की अध्यक्षा संध्या देवी, किरण देवी और बैजन्ती देवी ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया ...