औरैया, सितम्बर 6 -- बिधूना, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेरोजगारी और महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था और जीडीपी के बड़े आंकड़े बता रही है, लेकिन सवाल यह है कि इसका लाभ नौजवानों को कितना मिल रहा है। जब युवाओं को नौकरी और रोजगार नहीं मिल रहा, महंगाई से आम आदमी परेशान है तो विकास के आंकड़ों का क्या मतलब है। विकास का असर लोगों के जीवन में भी दिखाई देना चाहिए। यह भी पढ़ें- सांप्रदायिक भाजपा को हटाने का काम करेगी जनता: अखिलेशविकास परियोजनाओं पर सवाल बिधूना में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने विकास परियोजनाओं और एक्सप्रेसवे को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का जिक्र करते हुए परियोजनाओं की लागत और ...