जौनपुर, मार्च 25 -- जौनपुर, संवाददाता। विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। शिविर में राष्ट्र सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शिविर के दौरान स्वयं सेवक और स्वयं सेविकाओं ने गांव के लिंक मार्ग, मंदिर आदि स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। नशा मुक्ति, स्वच्छता आदि के सम्बंध में लोगों को जागरूक किया। जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन किया गया। अध्यक्षता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने की। मुख्य अतिथि के रूप में कीर्ति चक्र से सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. राहुल सिंह एवं विश्वविद्य...