किशनगंज, जुलाई 11 -- किशनगंज। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिलेभर में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 'मेरा भारत' जिला सलाहकार समिति की पहली बैठक आयोजित की गई । यह भी पढ़ें- किशनगंज : युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर, पंजीकरण अभियान चलेगाबैठक की मुख्य बातें शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने 'मेरा भारत' पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने और व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को सामाजिक कार्यों और राष्ट्र निर...