जमशेदपुर, मार्च 8 -- वर्कर्स कॉलेज में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के अंतर्गत जिला स्तरीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय आपातकाल के पचास साल, भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक था। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एबीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार, एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. कमल कुमार महतो तथा डिस्ट्रिक्ट यूथ ऑफिसर डॉ. मंटू पातर मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ने पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर किया।मौके पर सांसद विद्युतवरण महतो ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हैं। आज युवाओं को राजनीति में आकर देश और समाज की सेवा का प्रण लेने की जरूरत है, क्योंकि भारत को ...