सहारनपुर, मई 3 -- ग्राम रण्ढ़ेडी में बाबा घुमरा देव मंदिर के सौंदर्यीकरण और नवनिर्मित बाबा घुमरा देव स्टेडियम का लोकार्पण विधायक किरत सिंह ने फीता काटकर किया। बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। विधायक ने पीएम मोदी व सीएम योगी द्वारा किये जारहे जनहित व विकास कार्यों को सरहाते हुए कहा कि बाबा घुमरा देव मंदिर आस्था और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। जिसके सौंदर्यीकरण से न केवल धार्मिक वातावरण बनेगा वरन् भावी पीढ़ियों को भी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुडाव होगा, और बाबा घुमरा देव स्टेडियम युवाओं के लिए नई ऊर्जा, नए अवसर और नए सपनों के द्वार खोलेगा। मंडलाध्यक्ष मनोज चौधरी, वीरसेन कश्यप, विजयपाल सिंह, राजपाल सैनी, डायरेक्टर सत्यपाल सिंह, जिलामंत्री मांगेराम सैनी, मनोज राणा राधे श्याम शर्मा , अनुज प्रधान, नीरज प्रधान, राजकुमार खेड़ी, कर्म सिंह, मुनेश...