आजमगढ़, जुलाई 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिला पिछला वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को स्व रोजगार से जोड़ने के लिए निशुल्क कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण के लिए दस जुलाई तक आवेदन लिया जायेगा। जिला पिछला वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2026-27 में शासन से अधिकृत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त केंद्रों के माध्यम से तीन महीने का सीसीसी कोर्स कराया जायेगा। योजना का लाभ लेने के लिए जनपद का होना चाहिए, इसके साथ उसे इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना जरूरी है। जबकि आवेदक के माता-पिता का अन्य सोत्रों से करीब एक लाख आय होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- दस जुलाई तक प्राप्त किए जाएंगे आवेदन ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन-पत्र की हार्डकापी आवश्यक संलग्नकों सहित10 जुलाई तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्...