श्रावस्ती, मई 2 -- भिनगा, संवाददाता। जिला उद्योग कार्यालय भिनगा में श्रम सम्मान योजना व एक जनपद एक उत्पाद का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किय जा रहा था। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण पत्र व टूलकिट वितरण का आयोजन हुआ। जिसमें युवओं को प्रमाणपत्र व टूलकिट बांटा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व सांसद व अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा ने शनिवार को एक जिला एक उत्पाद के तहत कास्ट उद्योग एवं थारू हस्तशिल्प पात्र लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व टूल किट वितरित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कौशल, स्वाभिमान व आत्मनिर्भरता को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह भी पढ़ें- युवाओं को मिला प्रशिक्षण प्रमाणपत्र व टूल किट बांटे इसमें विभिन्न परंपरागत कारीगरों व शिल्पकारों को प्रशिक्षण के साथ-साथ टूलकिट प्रदान किया जा रहा ह...