मधुबनी, दिसम्बर 13 -- मधुबनी, निज संवाददाता। मानवाधिकार पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला चल रही है। इसी क्रम में जलसा होटल सभागार में मानवाधिकार एवं युवा विषय पर सेमिनार-सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, नगर समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, कोचिंग संस्थानों के निदेशकों तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बीएसएस के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विनोद कमार ने बताया कि मानवाधिकार की जानकारी हर लोगों को होना जरूरी है। मंच संचालन सामाजिक कार्यकर्ता अमरेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डालसा के प्रतिनिधि ने भी मानवाधिकार संरक्षण और विधिक सहायता के महत्व पर प्रकाश डाला। सेमिनार-सह-प्रशिक्षण में मानवाधिकार विशेषज्ञ डीपी कर्ण न...