मेरठ, जनवरी 26 -- राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कंकरखेड़ा स्थित मंदिर महादेव में आयोजित नव मतदाता सम्मान समारोह कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने युवा नव मतदाताओं के साथ संवाद स्थापित कर लोकतंत्र में उनकी भूमिका के महत्व पर विचार साझा किए। विवेक रस्तोगी ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक मतदाता बनें और कैंप के माध्यम से अपने अन्य साथियों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने नव मतदाताओं के साथ सेल्फी लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम संयोजक महानगर उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी रहे। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महानगर महामंत्री नीरज मित्तल, पूर्व पार्षद राजेश खन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.