देहरादून, फरवरी 8 -- देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती ने गहरी साजिश की आशंका जाहिर की है। स्वामी दर्शन भारती का मानना है कि अंकिता हत्याकांड की आड़ में कुछ लोग नेपाल की तरह ही देवभूमि उत्तराखंड के नौजवानों (जेन-जी) को भड़का कर प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को चेताते हुए कहा कि वे उनके मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...