लखनऊ, जनवरी 3 -- 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर अपना वादा दोहराया। उन्होंने कहा, यूपी में अगर सरकार बनी तो सरकार बनने पर हर वर्ग का सम्मान होगा। किसानों और गांवों को खुशहाल बनाने के लिए फैसले होंगे। नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा। महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देकर उनकी मदद की जाएगी। उन्होंने कहा, भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनायेगी। मंत्रिमंडल विस्तार के नाम पर जनता को धोखा देने के लिए मंत्री बनाएगी। भाजपा को हटाने के लिए सावधान रहकर राजनीति करनी है। सपा मुखिया ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर नए वर्ष पर बधाई देने आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से हर वर्ग त्रस्त है। हर विभाग में लूट मची है। यूरिया खाद से लेकर धान खरीद तक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.