मैनपुरी, जून 19 -- किशनी। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी वरुण केश मीणा के मार्गदर्शन में ब्लॉक किशनी में युवा मंडल विकास सम्मेलन का भव्य समापन हुआ। नेशनल यूथ वॉलंटियर धर्मवीर सिंह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्लाटून कमांडर धनीराम सत्यार्थी, ग्राम प्रधान अल्पना शाक्य तथा प्रधानाध्यापक राय बहादुर सिंह ने अपनी बात रखी। युवाओं को नेतृत्व विकास, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, डिजिटल साक्षरता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होते हैं। यह भी पढ़ें- नशा से दूर रहकर समाज को भी प्रेरित करें...