भागलपुर, अप्रैल 20 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के साथ ही मादक पदार्थ की तस्करी पर रोक को लेकर भागलपुर पुलिस ने 'स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर' नाम से महाअभियान की शुरूआत की है। रविवार को इस अभियान के पहले दिन पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसएसपी प्रमोद कुमार ने अभियान के तहत की जाने वाली कार्रवाई और जागरूकता कार्यक्रम को लेकर पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों को जानकारी दी और जरूरी निर्देश भी दिए। एसएसपी ने बताया कि अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सभी थानों के अपर थानाध्यक्षों को इसका नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।तस्कर जाएंगे जेल, स्कूल, कॉलेज व कोचिंग संस्थानों के पास बढ़ेगी निगरानीकार्यशाला के दौरान सभी नोडल पदाधिकारियों अभियान को लेकर प्रमुख निर्देश दिए गए ...