भागलपुर, अप्रैल 27 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता युवाओं को नशे के गलत प्रभाव से बचाने और उन्हें जागरूक करने के लिए असानंदपुर शिया टोली के लोगों ने रविवार की शाम कैंडल मार्च निकाला। मार्च में निकले लोगों के हाथ में युवा बचाओ, भविष्य बचाओ, नशा छोड़ो जीवन जोड़ो जैसे स्लोगन वाले पोस्टर व बैनर थे। कैंडल मार्च असानंदपुर अरशद लॉज से शुरू होकर विभिन्न गलियों से गुजरता हुआ पीरशाह बंदगी के मैदान में पहुंचकर समाप्त हुआ। वहां पर सामूहिक शपथ लिया गया। इस दौरान शाबान, फैजान, दानिश, लड्डू, चिक्कू, जब्बार, इरफान, मिथ्थू, गुलाम, ट्विंकल, पप्पू, शम्सुद्दीन, अनवर, अग्गन, बाबर, बब्बा,मुन्ना, ताजदार, नादे अली, ओन हुसैन, पप्पू, अधिवक्ता जावेद हुसैन, मोहम्मद मंजूर सिराज आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...