युवाओं को नशे से दूर रहने को किया जागरूक
जौनपुर, अगस्त 9 -- जौनपुर, संवाददाता। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज परिसर में शनिवार को नशा मुक्ति युवा विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में लोकगीत, नृत्य, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, भाषण, रील्स, कविता और नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताएं डॉ. अजय विक्रम सिंह और प्राचार्य की देखरेख में हुईं। यह भी पढ़ें- नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.