पिथौरागढ़, जून 28 -- पिथौरागढ़। डीडीहाट पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। एसएचओ संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस जिम, कोचिंग संस्थानों में पहुंची। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों, युवाओं को नशे के सेवन से होने वाली समस्याओं के बारे में बताया। साथ ही पुलिस ने युवाओं से नशे से दूर रहने व क्षेत्र में नशे की तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...