बदायूं, अगस्त 27 -- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (माय भारत) के तत्वावधान में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि 27 अगस्त को युवा प्रधानमंत्री से वर्चुअल संवाद करेंगे, जनपद में यह कार्यक्रम आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय एवं बीआईएमटी कॉलेज में होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने, नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने एवं युवाओं की रचनात्मक एवं सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।प्रतियोगिताओं में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए नशामुक्त समाज, स्वस्थ जीवनशै...