कोडरमा, जून 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नशामुक्त समाज का निर्माण के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय परिसर से विशेष जागरुकता रथ रवाना किया गया। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, उप विकास आयुक्त रवि जैन, अपर समाहर्ता संजय पीएम कुजूर एवं अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन ने संयुक्त रूप से अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि नशापान एक गंभीर सामाजिक चुनौती है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार की खुशहाली और समाज की प्रगति को प्रभावित करता है। नशे की लत व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक संकट की ओर धकेल देती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- सरायकेला-खरसावां में नशामुक्ति के खिलाफ राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना राज्य ...