फरीदाबाद, मई 23 -- पलवल,सरसमल। पलवल पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने हुडीथल गांव में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर करीब 300 ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। निरीक्षक राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने लोगों को "जिंदगी को हां, नशे को ना" का संदेश दिया। टीम ने युवाओं से पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की अपील की। ग्रामीणों को साइबर ठगी और यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस ने लोगों से नशा तस्करों की सूचना 1933 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...