नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, व.सं.। राजधानी में युवाओं को नशे से दूर करने के लिए कई अभियान चल रहे हैं। दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा ने कहा कि नगर निगम पार्षद सहित सभी जनप्रतिनिधियों के जहां एक ओर प्रशासनिक दायित्व होते हैं, वहीं उनके सामाजिक दायित्व भी होते हैं। इसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना भी शामिल है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों का समाज के प्रति दायित्व है कि वह अपने क्षेत्र में युवाओं को नशा व अन्य अनैतिक कार्य में लिप्त होने से रोके। इस दौरान उन्होंने पार्षद मुनेश डेढ़ा के द्वारा इस दिशा में किए गए कार्य की सराहना भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.