पलामू, मार्च 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले को पूरी तरह से नशामुक्त बनाने और मादक पदार्थों के बढ़ते प्रभाव को जड़ से समाप्त करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। इसी कड़ी में मादक पदार्थों के सहायक जिला पदाधिकारी अभिषेक कुमार तिवारी ने उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन से उनके कार्यालय में मुलाकात की। पलामू के युवाओं के नशे बाहर निकालने के लिए रणनीति पर चर्चा की। सहायक जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि किस प्रकार शासन की नीतियों को धरातल पर उतारकर समाज के अंतिम व्यक्ति को नशे की भयावहता से बचाया जा सके। बैठक के मुख्य केंद्र बिंदु में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के युवा और महिलाएं रहीं। प्रशासन का मानना है कि नशे का कारोबार सबसे अधिक युवाओं को अपनी चपेट में ले...