हजारीबाग, जून 9 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सान्निध्य में मंगलवार को प्रातः काल की बेला में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन बाजार मंदिर हजारीबाग में धर्म सभा का आयोजन किया गया। मौके पर मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज ने कहा कि देश के युवाओं को नशा का शिकार होने से बचाना होगा।

युवाओं की जिम्मेदारी देश एक मंदिर है हम उसके पुजारी है। अहिंसा का पालन कमजोर लोग नही कर सकते हैं। भारत अहिंसा की उपासना करने वाला देश है। अपने देश को अपना घर मानिए, सेवा ईश्वर तक पहुंचने की पगडंडी है। जिसमें विश्व की शुभ भावना है। राष्ट्र की मंगल कामना के बिना हमारी हर पूजा प्रार्थना अधूरी है। कहा कि आतंकवाद को मिटाने में मीडिया भी महान कार्य कर सकता है।

मीडिया की भूमिका देश के सभ...