युवाओं को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ
सहारनपुर, अगस्त 25 -- चिलकाना। नशा मुक्त भारत अभियान और मिशन स्पंदन के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से सुल्तानपुर स्थित आर्नोल्ड सुपर जिम में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य संचालिका ज्योति के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। सपना, रीटा और मीनाक्षी सैनी ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर के साथ उसके मन और जीवन को भी प्रभावित करता है। योग और सकारात्मक सोच के अभ्यास से नशे जैसी बुराइयों से छुटकारा पाया जा सकता है। ज्योति ने बताया कि अभियान का लक्ष्य 10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाना है। कार्यक्रम में आशू सैनी, ऋषिपाल सैनी और सलमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा मुक्त रहने की शपथ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.