लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियो को वीबीजीरामजी अधिनियम के लोगो डिजाइन, रील व क्विज प्रतियोगिता से युवाओं और नागरिकों को प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए हैं। योजना को प्रसारित करने के लिए केंद्र सरकार ने तीन बड़ी प्रतियोगिताओं की घोषणा की है। प्रतियोगिता में 20 मार्च तक हिस्सा लिया जा सकता है। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...