चित्रकूट, अप्रैल 16 -- चित्रकूट। ऑडिटोरियम सभागार में स्टार्टअप इंडिया कार्यशाला का भव्य आयोजन हुआ। डीएम पुलकित गर्ग ने युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया। कहा कि युवाओं के लिए स्टार्टअप के माध्यम से असीम अवसर सृजित हुए हैं। युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनना चाहिए। स्टार्टअप न केवल व्यक्तिगत लाभ देता है, बल्कि समाज के लिए रोजगार के द्वार भी खोलता है। संचालन जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने किया। इस दौरान पंकज अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, सीएमओ डा भूपेश द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग एसके केसरवानी, एलडीएम अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एकेयू में उद्यमिता विकास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...